मिर्जापुर, जुलाई 20 -- Mirzapur News: राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के लूसा गांव में भूमि संबंधी विवाद को लेकर सोमवार दो पक्ष आमने सामने हो गए। मारपीट में महिला समेत आठ लोग जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों का उपचार कराया। प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

भूमि विवाद का मामला क्षेत्र के लूसा गांव निवासी मोहन का आरोप हैकि उनकी साढ़े चार बीघा पैतृक जमीन पर श्यामलाल, रामलाल, राजबली व प्रवेश अवैध रूप से कब्जा थे। जिस पर मोहन ने एसडीएम कोर्ट मड़िहान में मुकदमा दायर किया था। मुकदमा जीतने के बाद मोहन जमीन खाली करने की मांग किया, लेकिन विपक्षी जमीन खाली नहीं कर रहे थे। रविवार को मोहन जमीन पर जुताई करने पहुंचे, तभी विपक्षी भी लाठी डंडा से लैस होकर आ गए। दोनों पक्षों में व...