Mirzapur News: भूमि विवाद में हंगामा, आत्मदाह की सूचना से मचा हड़कंप
मिर्जापुर, अक्टूबर 2 -- Mirzapur News: मड़िहान, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय बाजार में गुरुवार की देर शाम भूमि पर निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक परिवार के आत्मदाह के प्रयास की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामे को शांत कराया। फिलहाल पुलिस ने आत्मदाह के प्रयास और सड़क जाम की बात से इनकार किया है। वीडियो में कुछ तरल पदार्थ परिवार के सदस्य अपने ऊपर उड़ेलते हुए दिख रहे हैं, हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
भूमि विवाद का कारण एसडीएम मड़िहान संतोष कुमार ओझा ने बताया कि बाजार निवासी सोहन की तीन दिन पहले मंगलवार को मौत हुई थी। परिवार शोक में था। इसी दौरान परिवार की ओर से आराजी संख्या 221 स्थित पुराने भवन पर टीन शेड लगाने का काम कराया जा रहा था। दूसरे पक्ष ने जमीन पर अपना दावा करते हुए नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.