Mirzapur News: भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, छह जख्मी
मिर्जापुर, अक्टूबर 27 -- Mirzapur News: जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बघेड़ा खुर्द गांव के मुर्तिहवा मजरे में भूमि संबंधी विवाद को लेकर सोमवार दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट में दोनों पक्ष से छह लोग जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जांच में जुट गई है।
भूमि विवाद के बाद दोनों पक्षों में मारपीट क्षेत्र के बघेड़ा खुर्द गांव निवासी रामदुलार व आशाराम बिन्द के बीच भूमि संबंधी विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। दोनों पक्षों में मारपीट शुरु हो गई। मारपीट में एक पक्ष से 53 वर्षीया मेवला देवी पत्नी रामदुलार, 56 वर्षीय रामदुलार बिन्द पुत्र दुखी बिन्द तथा दूसरे पक्ष से 30 वर्षीया आरती पत्नी मेवालाल 32 वर्षीया गुड़िया पत्नी कन्हैयालाल, 53 वर्षी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.