Mirzapur News: भूत-प्रेत के विवाद में वृद्ध को मौत के घाट उतारने वाला गिरफ्तार
मिर्जापुर, अक्टूबर 11 -- Mirzapur News: पटेहरा, हिन्दुस्तान संवाद। संतनगर थाना क्षेत्र के करौदा गांव में भूत-प्रेत के विवाद में वृद्ध को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी को पुलिस ने रविवार गिरफ्तार कर लिया है। गांव निवासी 65 वर्षीय जवाहिर कोल से बीती रात गांव के ही रहीश कोल का भूत प्रेत के मामले को लेकर विवाद हो गया था।
विवाद में वृद्ध पर डंडे से हमला मामला इतना बढ़ गया कि रहीश ने जवाहिर की डंडे से पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गए। घटना की जानकारी होते ही पहुंचे परिजनों ने जख्मी वृद्ध को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पटेहरा में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने वृद्ध को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय वृद्ध ने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर घर पहुंचे और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.