Mirzapur News: भारी बारिश से दुकानों में घुसा नाले का पानी
मिर्जापुर, अगस्त 23 -- Mirzapur News: चुनार। नगर में शनिवार की शाम करीब छह बजे हुई झमाझम बारिश से नगर की कई दुकानों में पानी घुस गया। करीब एक घंटे की बारिश में नगर के विभिन्न स्थानों पर पानी ही पानी दिखने लगा। नगर में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। नगर के रस्तोगी तिराहा तालाब में तब्दील हो गया। बारिश के साथ ही नगर के नाले का पानी दुकानों में घुस गया। जिससे दुकानदारों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा। लगभग ढाई फीट पानी में बाइक सवार अपनी बाइक धकेलते नजर आए। कुछ बाइक सवार बारिश के दौरान अपनी गाड़ी के साइलेंसर को ढकने का प्रयास नगर के अजय मेडिकल, पीतांबरी साड़ी की दूकान, जनता वाच व शाही मस्जिद के पास स्थित दुकानों में डेढ़ फीट मोटा पानी भर गया। इससे दुकानों में रखा सामान भीग गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.