मिर्जापुर, अक्टूबर 16 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। नगर के महंत शिवाला में भारत सेवक समाज की केंद्रीय प्रशासनिक समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमें संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए महत्वपूर्ण प्रस्ताव हुए पारित हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं चेयरमैन स्वामी केशवानंद की अध्यक्षता में बैठक हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं चेयरमैन स्वामी के नेतृत्व में दस और सदस्यों की एक समिति के गठन का प्रस्ताव महासचिव ने रखा। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित एवं स्वीकृत किया। समिति में दिल्ली के नेतराम नारायण, विपिन कुमार गुप्ता, राधेश्याम शर्मा, राजीव कुमार पाल, गुप्तेश्वर उपाध्याय,कानपुर से शरद प्रकाश अग्रवाल, बरेली से सुबोध जौहरी, लखनऊ से अनीस अंसारी, मिर्जापुर से इंद्रदेव तिवारी और नरेंद्र गुप्ता को शामिल किया गया। समिति का उद्...