मिर्जापुर, सितम्बर 10 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता l नगर के भरूहना स्थित एक मैरिज लान में बुधवार को समाजवादी पार्टी की तरफ से कुशवाहा मौर्य समाज का जन संवाद सम्मेलन आयोजित कियागया। मुख्य अतिथि सपा के जौनपुर के सांसद व लोकसभा में उप नेता बाबू सिंह कुशवाहा ने शहीद बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किए। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कुशवाहा-मौर्य समाज के लोग उपस्थित रहे। सभा को संबोधित करते हुए बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई बहुत पुरानी है। भाजपा सामाजिक न्याय विरोधी है। नकारात्मक राजनीति करती है। विपक्ष पर झूठे आरोप लगाती है। बदनाम करती है। भाजपा बाबा साहब का संविधान और कानून नहीं मानती है। बाबा साहब का संविधान बचाने और सामाजिक न्याय के लिए पीडीए सरकार बनाना जरूरी है। भाजपा के खिलाफ पीडीए ही व...