मिर्जापुर, अक्टूबर 1 -- Mirzapur News: जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में गुरुवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा कथा पंडाल से प्रारंभ होकर गंगा नहर मठना होते हुए वापस कथा स्थल पर पहुंचकर समाप्त हो गई। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय रहा।सात दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक श्रद्धालु श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करेंगे। कथा का वाचन भारत कृष्ण शास्त्री सुनाएंगे। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति और धर्म का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. सुरेश त्रिपाठी के निर्देशन में किया जा रहा है। कथा को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। इस दौरा...