Mirzapur News: भाकियू की पंचायत में विंध्य एक्सप्रेस-वे को निरस्त करने की मांग
मिर्जापुर, जुलाई 12 -- Mirzapur News: मिर्जापुर,संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की अदलहाट के गौरही गांव स्थित एक उत्सव भवन में शनिवार को हुई मासिक पंचायत में किसानों ने प्रयागराज, मिर्जापुर और सोनभद्र को जोड़ने के लिए प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेस-वे योजना को निरस्त करने की मांग की। किसानों का कहना था कि इस परियोजना से कृषि भूमि प्रभावित होगी। इसका किसानों की आजीविका पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।
किसानों की अन्य मांगें पंचायत में किसान मुन्नू गुप्ता ने गौरही माइनर के मुख्य गेट की मरम्मत, साइफन पर पुलिया का निर्माण, नहर की सफाई तथा दोनों पटरी से अतिक्रमण हटाने की मांग की। किसानों ने धान की रोपाई के सीजन को देखते हुए सहकारी समितियों पर डीएपी, यूरिया और पोटाश की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की। वहीं गौरही गांव स्थित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.