Mirzapur News: भाइयों के लिए चुन-चुन कर खरीदीं राखियां
मिर्जापुर, अगस्त 27 -- Mirzapur News: मझवा, हिन्दुस्तान संवाद। रक्षा बंधन के पूर्व कछवा बाजार में खासा रौनक छाया रहा। राखी और मिठाई की दुकानों पर महिलाओं,युवतियों की भीड़ उमड़ी। भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए बहनों ने जमकर खरीददारी की। मुख्य बाजार, बस स्टैंड, थाना रोड और गल्ला मंडी क्षेत्र में राखी के स्टॉलों और मिठाई की दुकानों पर सुबह से ही भारी भीड़ रहा। रंग-बिरंगी राखियों ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। दुकानों पर 10 रुपए से लेकर 500 रुपये तक की राखियां सजी थीं। बच्चों के लिए कार्टून वाली, लाइट वाली, स्पाइडरमैन वाली राखियां, भाइयों के लिए रुद्राक्ष, चंदन और स्टोन वाली राखियां और भैया-भाभी के लिए जोड़ी राखियों की खूब मांग रही। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: बाजार लाइवः रक्षाबंधन पर करोड़ों का कारोबार-2 बहनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.