मिर्जापुर, अगस्त 25 -- Mirzapur News: मड़िहान (मिर्जापुर) l थाना क्षेत्र के भदौहा गांव भदौहा गांव में सोमवार की रात रिहायशी मकान के अचानक भरभराकर गिर गया।

घटना का विवरण जिस समय मकान गिरा परिवार के लोग उसके बिजली कटौती के कारण परिवार के सदस्य घर से बाहर मड़हे में सोने चले गए थे l जिससे बड़ा हादसा टल गया l भदौहा गांव निवासी मनोज कुमार का परिवार रात में रोज की तरह सोमवार की रात खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रहा था, तभी बिजली गुल हो गई l उमस भरी गर्मी के चलते परिवार के लोग पास स्थित मड़हे में जाकर सो गए l उन्हें क्या पता था कि कुछ ही समय बाद उनका आशियाना मलबे के ढेर में तब्दील हो जाएगा l रात के सन्नाटे में अचानक रिहायशी मकान भरभराकर गिर पड़ा l मकान गिरने की तेज आवाज सुनते ही परिवार के लोगों की नींद खुल गई l और आसपास के ग्रामीण भी घबराकर...