Mirzapur News: भरत मिलाप में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्था
मिर्जापुर, अक्टूबर 17 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। भरत मिलाप, दशहरा और रामलीला के मद्देनजर शनिवार डीएम पवन कुमार गंगवार और एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने कछवां क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने आयोजन स्थल और प्रमुख मार्गों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया।
सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा डीएम और एसपी पुलिस बल के साथ कछवां पहुंचे। उन्होंने भरत मिलाप के दौरान जुटने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात प्रबंधन, रूट डायवर्जन और वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। प्रमुख चौराहों और महत्वपूर्ण मार्गों पर पर्याप्त पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा, जिससे आयोजन के दौरान जाम की स्थिति न बने और लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.