मिर्जापुर, जुलाई 15 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। श्री ठाकुर रामकुमार मंदिर गजिया टोला नारघाट से आयोजित श्री जगन्नाथ रथयात्रा महा महोत्सव-2026 की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी, भ्राता बलभद्र एवं माता सुभद्रा की रथयात्रा 16 जुलाई की सुबह छह बजे मंदिर प्रांगण से प्रारम्भ होकर रथयात्रा चौराहा (त्रिमोहानी) पहुंचेगी। जहां भगवान दिन भर दर्शन-पूजन के लिए विराजमान रहेंगे। शाम चार बजे महाआरती के उपरान्त रथयात्रा नगर भ्रमण करेगी।उक्त बातें समिति के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही। रथयात्रा प्रभारी राहुल चन्द्र जैन ने कहा कि श्री जगन्नाथ जी संपूर्ण देवों का स्वरूप हैं। कार्यक्रम संयोजक रूप नारायण अग्रहरि ने बताया कि रथयात्रा के सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए जिला प्रशासन की ओर से सड़क, सुरक्षा,...