Mirzapur News: भगवान शिव दान और दया के देवता: भरत कृष्ण शास्त्री
मिर्जापुर, अक्टूबर 3 -- Mirzapur News: जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के हरिहरपुर गांव मे चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा मे शनिवार कथावाचक ने श्रोताओ को भगवान और भक्त कि कथा सुनाकर भावविभोर कर दिया। वृन्दावन से पधारे कथा व्यास पं. भरत कृष्ण शास्त्री महाराज ने बताया कि कपिल मुनि अपनी मां देवदूति को बताया कि असली सुख भगवान के भक्ति मे है जब मन विकारो से मुक्त हो जाता है और ब्यक्ति सुख दुखः से पार होकर भगवान के चरणों कि सेवा मे लग जाता है। भगवान शिव की महिमा के बारे मे बताते हुये कहा कि भगवान शिवजी दान दया और सरलता के प्रतीक है। उनसे विमुख होने पर जीव कल्याण नहीं होता है। कथा और सत्संग में आने से अच्छे विचारों का निर्माण होता है।कथा के दौरान नचिकेता और प्रह्लाद जैसे भक्तों के भक्ति को बताकर श्रोताओं को भक्ति रस में डूबो दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.