Mirzapur News: भगत सिंह की जयंती पर 22 कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
मिर्जापुर, सितम्बर 27 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती पर रविवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर आयोजित किया। सिविल लाइंस स्थित भगत सिंह पार्क में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद पार्टी कार्यालय भरूहना में आयोजित शिविर में 22 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। जिलाध्यक्ष प्रोफेसर बी. सिंह ने कहा कि भगत सिंह के विचारों में समाजवाद, राष्ट्रवाद और मानव कल्याण का भाव प्रमुख था। उन्होंने कहा कि जयंती पर रक्तदान के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने सामाजिक सेवा का संदेश दिया। जिला संगठन मंत्री प्रोफेसर मुकेश सिंह, जिला महासचिव संतोष पांडेय, नगर अध्यक्ष इलियास मंसूरी और महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मीरा देवी पटेल ने भी विचार रखे। यह भी पढ़ें- आम आदमी पार्टी का रक्तदान शिविर आज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.