Mirzapur News: ब्रेक फेल होने से ट्रक मिट्टी और गिट्टी के ढेर से टकराया
मिर्जापुर, अगस्त 1 -- Mirzapur News: ड्रमंडगंज। क्षेत्र के वाराणसी रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान पर शनिवार भोर में ब्रेक फेल होने से गिट्टी लदा ट्रक मिट्टी व पत्थरों के ढेर से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक बाल बाल बच गया। मध्य प्रदेश के मैहर से गिट्टी लादकर देवरिया जा रहा ट्रक भोर में जैसे ही ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान के पास पहुंचा तो अचानक ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित ट्रक बैरिकेडिंग तोड़ते हुए सुरक्षा खांई के पास लगाए गए मिट्टी और पत्थरों के ढेर से जा टकराया। पुलिस ने दुर्घटना से बचाव के लिए मिट्टी व पत्थरों के ढेर लगा रखा है। यह भी पढ़ें- एनएच 27 पर कांवरियों से भरी बस ने ट्रक को मारी टक्कर, कई घायल उसी में ट्रक फंस जाने से सैकड़ों फीट नीचे गिरने से बच गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.