Mirzapur News: ब्रह्मपुत्र मेल से 14.76 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
मिर्जापुर, नवम्बर 3 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने मंगलवार को ब्रह्मपुत्र मेल से एक शराब तस्कर धर दबोचा। उसके पास से 14.76 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पकड़ा गया आरोपी बिहार का निवासी है। वह ट्रेन से शराब लेकर बिहार में ऊंचे दाम पर बेचने के लिए ले जा रहा था। जीआरपी थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस की टीम मंगलवार को रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान ब्रह्मपुत्र मेल डाउन के एस-1 कोच के बाथरूम के पास संदिग्ध हाल में एक युवक मिला। तलाशी लेने पर उसके पास से 750 एमएल के अलग-अलग ब्रांड की 12 बोतल और र 180 एमएल की 32 शीशी बरामद हुईं। जिसकी कुल कीमत लगभग 15 हजार रुपये है। पुलिस ने आरोपी बिहार के पटना जिले के परसा बाजार थाना क्षेत्र के खपरैल चक के राजकुमार साव के विरुद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.