मिर्जापुर, अगस्त 1 -- Mirzapur News: चुनार, मिर्जापुर, संवाददाता। सावन के पहले सोमवार को सोनभद्र के घोरावल स्थित शिवद्वार में अर्धनारीश्वर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए सीखड़ गंगा घाट से हजारों कांवरिया गंगा जल लेकर रवाना हुए। शनिवार को चुनार क्षेत्र में शिवभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला।लरछूट, बटौवा, बारी, पचराव, खानपुर, सोनवर्षा सहित आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों शिवभक्त अलग-अलग टोलियों में डीजे की धुन पर नाचते-गाते "बोल बम-हर हर महादेव" का जयकारा लगाते हुए पहुंचे। केसरिया और जोगिया रंग के वस्त्रों में हजारों कांवरिया से सीखड़ घाट पट गया था।कांवरियों ने अपने माता-पिता, पत्नी, भाई-बहन के साथ घाट पर पहुंचकर मां गंगा की विधिवत पूजा-अर्चना की। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: बम बोल के साथ रवाना हुए कांवरिए बोल बम और हर महादेव के...