मिर्जापुर, अगस्त 16 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के कंतित में बीती रात कालीन बुनकर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के बेटे ने पिता की हत्या का आरोप लगाया है। दो दिन तक पिता के शव को कमरे में रखने और सूचना न देने का आरोप मढ़ा है। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया और जांच में जुट गई है।

मृतक के परिवार की स्थिति मड़िहान थाना क्षेत्र के कुंदरुफ गांव निवासी अर्जुन ने बताया कि उसके पिता 56 वर्षीय शिवजग बुनकर थे। वह विंध्याचल के कंतित में कालीन बुनाने का काम करते थे। तीन दिन पूर्व ही घर से वह काम पर गए थे। शनिवार को कालीन कारखाने के मालिक ने सूचना दी कि शिवजग की तबीयत खराब है। उन्हें लेकर बथुआ शीतला मंदिर आ रहे हैं। रात लगभग नौ बजे जब वहां पहुंचा तो कोई नहीं था। पता चला कि पिता का शव मोर्च...