Mirzapur News: बोर्ड के प्लग में उतरे करंट से मजदूर की मौत
मिर्जापुर, अगस्त 28 -- Mirzapur News: चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बहरामगंज मोहल्ले में शुक्रवार की दोपहर बोर्ड के प्लग में उतरे करंट से मजदूर की मौत हो गई। वह पंखे का प्लग बोर्ड में लगा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।चुनार के बहरामगंज मोहल्ला निवासी 55 वर्षीय सुभाष पुत्र नरोत्तम मजदूर था। मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। दोपहर लगभग दो बजे वह घर पर था। घर में लगे बिजली के बोर्ड में जैसे पंखे का प्लग लगाया। तभी अचानक प्लग में उतरे करंट की चपेट में आ गया। करंट से झुलसकर जमीन पर गिर गया। चीख पुकार सुनकर मौके पर परिजन पहुंचे तो देखा कि वह अचेत पड़ा था। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे। यहां डाक्टरों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.