Mirzapur News: बोरे में शव की सूचना पर हलकान रही पुलिस
मिर्जापुर, सितम्बर 28 -- Mirzapur News: पड़री, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के भरपुरा गांव के पास राधे-राधे ढाबे के पास सोमवार की सुबह सड़क किनारे संदिग्ध हाल में एक बोरी मिलने से आस पास के लोगों में हड़कंप मच गया। बोरी को देखकर लोगों ने उसमें किसी व्यक्ति का शव होने की आशंका जताई। बोरे में खून लगा था।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो बोरे में मृत बछड़ा मिला। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। पड़री थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि भरपुरा गांव में ग्रामीणों से सूचना मिली कि सड़क किनारे एक बोरा फेंका हुआ है। उसमें खून लगा है। किसी व्यक्ति का शव बांधकर फेंके जाने की आशंका जताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरी को कब्जे में ले लिया।पुलिसकर्मियों ने बोरी को खुलवाकर देखा तो उसमें किसी व्यक्ति का शव नहीं, बल्कि एक बछड़ा मृत अवस्था मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.