Mirzapur News: बैल से टकराकर बाइक सवार तीन घायल
मिर्जापुर, अगस्त 26 -- Mirzapur News: हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव के पास मंगलवार की दोपहर बैल से टकराकर बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में प्रयागराज जिले के कोरांव थाना क्षेत्र के भौरहा गांव निवासी 19 वर्षीय आदर्श शर्मा, उनके दादा 66 वर्षीय कन्हैया शर्मा तथा हलिया थाना क्षेत्र के नदना गांव निवासी फुफेरा भाई 11 वर्षीय हिमांशु है। तीनों बाइक से देवघटा गहरवार गांव जा रहे थे। ग्रामीणों ने सभी घायलों को हलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। प्राथमिक उपचार के बाद कन्हैया शर्मा तथा हिमांशु की हालत गंभीर देख मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.