Mirzapur News: बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे पेंशनर से 29 हजार की छिनैती
मिर्जापुर, अक्टूबर 17 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। कछवां थाना क्षेत्र के जमुआ गांव के पास शुक्रवार की देर शाम बदमाश पेंशनर से 29 हजार रुपए छीनकर भाग निकले। वह बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।कछवां के तुलापुर गांव निवासी कल्लू त्रिपाठी अध्यापक थे। वह सेवानिवृत्त हो चुके हैं। शाम को वह घर से निकले और जमुआ बाजार स्थित बैंक गए। खाते से पेंशन के 29 हजार रुपए निकालने के बाद वह घर लौट रहे थे। इसी दौरान जमुआ गांव के पास एक दुकान पर बिस्कुट खरीदने के लिए रुक गए। आरोप है कि इसी बीच बदमाश उनके रुपये छीनकर भाग निकले। अचानक हुई इस घटना से पीड़ित घबरा गए। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस में घटना की जांच की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.