Mirzapur News: बेला-चमेली के पुष्पों से महादेव का किया गया श्रृंगार
मिर्जापुर, अगस्त 6 -- Mirzapur News: जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। श्रावण मास की अष्टमी पर गुरुवार को क्षेत्र के गौरा गांव के गंगा तट पर स्थित हीरकेश्वर महादेव का विधि-विधान से भव्य शृंगार पूजन किया गया। बेला, चमेली, शमी, बिल्वपत्र भांग, धतूरा, गेंदा, गुलाब के फूलों से शृंगार किया गया।भोर में ही घंटा घड़ियाल व शंख ध्वनि के बीच दिव्य हीरकेश्वर महादेव की आरती उतारी गई। मंदिर के पुजारी इन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि विशेष शृंगार पूजन कर भोलेनाथ के भक्तों के जीवन में सुख, समृद्धि व खुशहाली की कामना की गई। आरती पूजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तजन एवं महिलाएं शामिल रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.