Mirzapur News: बेटे की मौत के सदमे में पिता ने आत्महत्या का किया प्रयास
मिर्जापुर, सितम्बर 4 -- Mirzapur News: जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बेटे की मौत के सदमे में पिता ने गुरुवार को उसी स्थान पर पहुंच आत्महत्या का प्रयास किया, जिस स्थान पर बेटे का पानी भरे गड्ढे में शव मिला था। ग्रामीणों ने पकड़कर उसे सुरक्षित उसके घर पहुंचाया। तब जाकर परिजनों ने राहत की सांस ली। पिता ने आरोप लगाया कि बेटे की हत्या कर शव को गड्ढे में फेंका गया है। थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
घटना का विवरण जमालपुर के सेमरा गांव निवासी शिवकुमार का पुत्र छह वर्षीय आसिक मंगलवार की सुबह घर के बाहर खेल रहा था। खेलते समय अचानक लापता हो गया। खोजबीन के बाद कुछ पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्रोन कैमरे से लापता बच्चे की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। दूसरे दिन लापता बच्चे का शव खेत के पानी भरे गड्ढे में मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.