Mirzapur News: बेटी के जन्म की खुशियों के बीच घर में लाखों की चोरी
मिर्जापुर, नवम्बर 24 -- Mirzapur News: पड़री, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के उसरहवा गांव में बच्चे के जन्म की खुशियों के बीच चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये का माल पार कर दिया। घटना के समय घर पर वृद्ध मां और छह वर्षीय बेटी मौजूद थी। परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल में थे। पीड़ित ने मंगलवार थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।पड़री के उसरहवा निवासी अनूप कुमार दुबे का गांव में मकान है। उनकी पत्नी गर्भवती थीं। प्रसव पीड़ा होने पर 19 नवंबर को उन्हें मिर्जापुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां आपरेशन से बच्ची का जन्म हुआ। परिवार में पुत्री के जन्म की खुशियां मनाई जा रही थीं। प्रसव के दौरान पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल में मौजूद थे। घर पर मात्र 70 वर्षीय वृद्ध मां और छह वर्षीय पुत्री थीं। इसी दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.