Mirzapur News: बेटियों ने पिता का किया श्रद्धा
मिर्जापुर, सितम्बर 28 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। नगर के आवास विकास कॉलोनी निवासी चार बेटियों ने समाज में प्रचलित परंपराओं को तोड़ते हुए अपने दिवंगत पिता कृष्ण नंद दुबे का तर्पण किया। इन बेटियों ने यह संदेश दिया कि श्राद्ध सिर्फ जिम्मेदारी नहीं बल्कि भावनाओं का निर्वहन है।स्व. कृष्णानन्द दुबे की बेटियों सरोज त्रिपाठी, नीलम पांडेय, बिंदु शुक्ला व ज्योत्सना पांडेय पितृपक्ष में विधि विधान पूर्वक श्राद्ध तर्पण कर्मकांड किया। कृष्णानंद दुबे का निधन 2021 में हुआ था। उनको कोई पुत्र नहीं था। उनकी चारों पुत्री ने अपने पिता का श्राद्ध तर्पण किया। पुरोहित पं. सुशील कुमार पांडेय ने बताया की पुत्रियां भी श्राद्ध तर्पण अपने पिता का कर सकती हैं। यह भी पढ़ें- पितृ पक्ष 2026: पिंडदान के लिए किसका बनता पिंड, पढ़ें इससे पुरखों का कौन सा ऋण कम हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.