Mirzapur News: बीमार युवक ने खुद चाकू से अपना गला रेता, जख्मी
मिर्जापुर, अक्टूबर 17 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के अघौली गांव में बीती रात बीमार युवक ने खुद चाकू से अपना गला रेत लिया। जख्मी हालत में घर से कुछ दूर सड़क किनारे अचेत पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे परिजन व स्थानीय पुलिस ने उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां उसका उपचार चल रहा है।क्षेत्र के अघौली गांव में रात लगभग नौ बजे सड़क किनारे जख्मी हालत में अचेत युवक मिला। आस-पास के लोगों ने पास जाकर देखा तो उसके गले के पास खून निकल रहा था। जख्मी युवक की पहचान गांव के ही 24 वर्षीय डब्बू उर्फ रोहित के रुप में की। ग्रामीणों ने तत्काल उसके घरवालों को सूचना दी। उधर घटना की जानकारी होते ही देहात कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों व पुलिस ने जख्मी युवक को आनन-फानन में मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डाक्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.