Mirzapur News: बीडीओ ने बैंक सखियों के कार्यों की समीक्षा की
मिर्जापुर, जुलाई 9 -- Mirzapur News: जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। खंड विकास अधिकारी डॉ. रक्षिता सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को ब्लॉक सभागार में बैंक सखियों, स्वयं सहायता समूहों से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उन्होंने समूहों के बैंक खाते शीघ्र खोलने और कैश क्रेडिट लिमिट (सीसीएल) से संबंधित लंबित पत्रावलियों का तत्काल निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पात्र समूहों को समय पर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। ताकि उन्हें सरकार की ओर से संचालित की जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। साथ ही बीडीओ ने बैंक सखियों को लंबित मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.