Mirzapur News: बीडीओ ने अधूरे कार्यों को पूरा कराने का दिया निर्देश
मिर्जापुर, सितम्बर 28 -- Mirzapur News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। खंड विकास अधिकारी रवि कुमार सिंह ने ब्लॉक सभागार में सचिवों और तकनीकी सहायकों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधूरे मुख्यमंत्री आवासों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का निर्देश दिया। बीडीओ ने स्पष्ट किया कि आवास निर्माण में किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने नहीं आनी चाहिए। निर्माण में जो भी कमी है, उसे चिह्नित कर दूर कराया जाए।
निर्माण स्थिति की समीक्षा समीक्षा में 80 मुख्यमंत्री आवास अधूरे पाए गए। बीडीओ ने संबंधित सचिवों और तकनीकी सहायकों को निर्माण कार्य की स्थिति देखने और लाभार्थियों से समन्वय कर आवासों को समय से पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र परिवारों को आवास का लाभ समय पर मिलना चाहिए। निर्माण कार्य में अनावश्यक देरी को गंभीरता से लिया जाएगा।
फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.