मिर्जापुर, अक्टूबर 23 -- बीएसएनएल टावर में चोरी की कोशिश Mirzapur News: मड़िहान, हिन्दुस्तान संवाद लालगंज थाना क्षेत्र के बहुती परमापुर गांव स्थित बीएसएनएल टावर परिसर में शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे चोरी की नियत से घुसे चोर को ग्रामीणों ने धर दबोचा। ग्रामीणों ने पकड़े गए चोर को विभागीय अधिकारियों को सौंप दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर जांच कर रही है। टावर के ऑपरेटर पारसनाथ पाल ने बताया कि सुबह कुछ किसान धान की सिंचाई के लिए टावर बाउंड्री के बगल से खेत पर जा रहे थे। तभी परिसर की छत पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई पड़ा। ग्रामीण जैसे ही गेट की ओर बढ़े, आरोपी हाथ में तांबे के वायर का बंडल लेकर परिसर से निकलकर भागने लगा। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए लगभग 400 मीटर तक दौड़ाकर परमहंस आश्रम के पास उसे पकड़ लिया और विभागी...