Mirzapur News: बीईओ की विदाई के लिए शिक्षकों से वसूली का आरोप
मिर्जापुर, नवम्बर 18 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। नरायनपुर ब्लाक के शिक्षकों ने बीआरसी पर तैनात एक शिक्षक पर खंड शिक्षा अधिकारी के विदाई समारोह के लिए शिक्षकों से दो-दो सौ रुपये जबरन वसूली का आरोप लगाया है। शिक्षकों का कहना है कि विरोध करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई कराने की धमकी दी जा रही है। वहीं इस समय जनगणना का कार्य चल रहा है। जनगणना का किट तहसील चुनार से बांटा जाना था उसे बीआरसी पर लाकर बाटा गया। जनगणना किट के लिए भी सभी सुपरवाइज़रों से दो-दो सौ रुपये की जबरन वसूली की गई। सुपरवाइजर शिक्षकों का कहना है कि एक शिक्षक संघ के कुछ लोगों को बीईओ का संरक्षण मिला हुआ है। इसी तरह पिछली बार भी शिक्षकों से वसूली करके बीईओ की दुर्घटना ग्रस्त गाड़ी की मरम्मत कराई गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.