Mirzapur News: बिरसा मुंडा मैदान में 51 पौधे लगाए गए
मिर्जापुर, जुलाई 15 -- Mirzapur News: हलिया,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के हथेड़ा गांव स्थित बिरसा मुंडा मैदान में बुधवार को एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण महाअभियान के तहत वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर छानबे विधायक रिंकी कोल, एसडीएम अजीत कुमार और बीडीओ विमल प्रकाश पाण्डेय ने आम, पीपल, बरगद, सीताफल एवं महुआ के पौधे लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। छानबे विधायक ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के नाम पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस दौरान मैदान पर कुल 51 पौधों का रोपण किया गया। सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड भी लगाए जाएंगे। पंचायत सचिव चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, रोजगार सेवक, तुलसी दास पाल, जनार्दन कोल, शशिकांत पटेल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: एक पेड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.