Mirzapur News: बिजली की मनमानी कटौती बंद नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन
मिर्जापुर, जुलाई 6 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। नगर के चौबेटोला में सोमवार को राष्ट्रीय संयोजक लक्ष्मी नारायण कुशवाहा की अध्यक्षता में जनहित मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि नगर की खस्ताहाल सड़कें, बिजली कटौती, छुट्टा पशुओं और बंदरों के आतंक को लेकर समस्या से निजात दिलाने के लिए जरुरत पड़ी तो आंदोलन करेंगे। नगर की जनता इससे आजिज आ चुकी है। सड़कें चलने लायक नहीं है। चेतावनी दिया कि अगर एक सप्ताह में बिजली मनमानी कटौती बंद नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। संचालन शेषधर दुबे ने किया। बैठक में कदनलाल चक्रवाल, राजेंद्र प्रजापति, भाईलाल गुप्ता, समीर एडवर्ड, अनिल विश्वकर्मा, विक्रांत द्विवेदी, श्याम बाबू, भोजराज त्रिपाठी, साजन चौधरी, दूधनाथ बिंद आदि ने अपने विचार रखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.