मिर्जापुर, अगस्त 19 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता । जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार बाढ़ के पानी में बहे युवक और अधेड़ का दूसरे दिन बुधवार को भी कुछ पता नहीं चल पाया। एसडीआरएफ टीम पूरे दिन तलाश अभियान जारी रखा, लेकिन देर शाम तक उन्हें सफलता नहीं मिली। उधर लापता युवक और अधेड़ के परिजनों का रो रो कर हाल बेहाल हो गया है। यह भी पढ़ें- ट्रेन से चोरी हुए मासूम को दो साल बाद भी नहीं खोज सकी पुलिसतलाश अभियान जिगना संवाद अनुसार पुलिया पार करने के दौरान कर्णावती नदी की तेज धारा में बहे विंध्याचल के विजयपुर गाँव निवासी 52 वर्षीय असफाक अहमद का 24 घंटे बाद भी पता नहीं चल पाया। लगातार दूसरे दिन एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू आपरेशन में जुटी रही। विजयपुर से दो किमी दूर कठवइयां गाँव तक खोजबीन की गई। अशफाक पड़ोसी गुड्डे अहमद के साथ घर लौटते समय ...