Mirzapur News: बारिश से 64 करोड़ की लागत से बने आमघाट फ्लाइओवर का एप्रोच मार्ग धंसा
मिर्जापुर, अगस्त 6 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। नगर के भरूहना- चुनार मार्ग पर आमघाट रेलवे क्रासिंग के पास बनवाए गए फ्लाइओवर का एप्रोच मार्ग बारिश से धंस गया। इससे फ्लाइओवर से आने-जाने वाले बड़े वाहनों के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है। यदि भूल से भी कोई ट्रक चालक एप्रोच मार्ग के उत्तरी तरफ पहुंच गया तो 40 से 50 फीस गहरी खाई में पलटते देर नहीं लगेगी। वहीं पुल के एप्रोच मार्ग के निर्माण में गुणवत्ता के मानकों की अनदेखी किए जाने पर लोगों ने नाराजगी जतायी है।रेलवे ने आमघाट रेल फाटक बंद करने के लिए नगर के भरूहना-चुनार मार्ग पर स्थित आमघाट क्रासिंग पर 64 करोड़ रुपये खर्च कर फ्लाइओवर का निर्माण कराया है। इस फ्लाइओवर का निर्माण कार्य बीते वर्ष दिसंबर माह में पूरा होने के बाद आवागमन के लिए चालू कर दिया गया। फ्लाइओवर के दोनों तरफ एप्रोच मार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.