मिर्जापुर, अगस्त 9 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के हथेड़ा गांव में बारिश से रिहायशी कच्चा मकान गिर गया। संयोग अच्छा रहा कि मकान गिरने के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।गांव निवासी रामजनक का पुश्तैनी कच्चा मकान शुक्रवार की रात बारिश के कारण गिर गया। पीड़ित सूरज पाण्डेय व दीपक पाण्डेय ने बताया कि लगातार बारिश के चलते घर के अंदर पानी भर गया था और घर के अंदर दलदल हो गया था। घर में जहरीले जीव जंतुओं की डर से पूरा परिवार मकान गिरने के पहले ही बगल में लगे टीन शेड के नीचे रह रहे थे। यह भी पढ़ें- Shamli News: लगातार बारिश बनी आफत, मजदूर के मकान की छत भरभराकर गिरी पिता और भाई मुंबई में रहते हैं। वहीं उनकी माता की करीब एक वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। परिवार के लोग किसी तरह मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन क...