Mirzapur News: बारिश से रेलवे अंडरपास में जलभराव, आवागमन बाधित
मिर्जापुर, सितम्बर 2 -- Mirzapur News: विंध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से विंध्य क्षेत्र के दो प्रमुख मार्गों पर बने रेलवे अंडरपास में पानी भर गया। पटेंगरा और रेहड़ा चुंगी अंडरपास में जलभराव इतना अधिक हो गया कि वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। बुधवार सुबह बनारस से आ रही रोडवेज बस पटेंगरा अंडरपास से निकलने के दौरान पानी में बंद हो गई। पानी अधिक होने से बस सड़क पर तैरने लगी। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। कई घंटे बाद रोडवेज प्रशासन ने दूसरे वाहन की मदद से बस को बाहर निकलवाया। अंडरपास में पानी भरने से यात्रियों और राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.