Mirzapur News: बारिश से राजगढ़ सोनकर बस्ती के घरों में घुसा पानी
मिर्जापुर, अगस्त 7 -- Mirzapur News: राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में जमकर हुई बारिश से राजगढ़ सोनकर बस्ती तालाब में तब्दील हो गया है। जल निकासी की व्यवस्था न होने से बस्ती के कई घरों में पानी घुस गया। बस्ती के लोग पानी में बैठकर विरोध जताया तथा नाली खोदकर पानी बाहर निकलने की मांग की। बस्ती के लोगों ने आरोप लगाया कि जल निकासी के नामपर खर्च किये गए लाखो रुपये के बावजूद लोगों के घरों में पानी घुस जा रहा है।
बारिश का प्रभाव क्षेत्र में जमकर हुई बारिश से विकास कार्यो की पोल खुल गई। गुरुवार की सुबह से क्षेत्र में रुक-रुक कर मानसूनी बारिश होने से राजगढ़ गांव के सोनकर बस्ती में पानी भर गया। जिससे पूरी बस्ती तालाब में तब्दील हो गयी। बस्ती के लोगों के घरों में पानी घुस गया। घरों में पानी घुसते देख बस्ती के लोगों ने खुद मोर्चा सम्भाला और फावड़ा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.