मिर्जापुर, जुलाई 7 -- Mirzapur News: पटेहरा, हिन्दुस्तान संवाद। बारिश से विकास खंड के गढ़वा हरदी कला के प्राचीन हनुमान मंदिर जाने वाले मार्ग पर बकहर नदी पर बनाए पुल पर फिसलन हो गया है। ठेकेदार ने मिट्टी फेंक कर चुप्पी साध लिया। गिट्टी डाली ही नहीं गयी। इससे बारिश में राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। गढ़वा हरदी कला मार्ग से सिंहवान, हरदी कला, गढ़वा, पिपरांव, सोनौहा, लेदुकी, सरंसवा, इमलीपोखर, घोरावाल आदि के लोग आते-जाते है। इसी मार्ग से हरदी कला के प्राचीन हनुमान मंदिर तक पहुंचने के लिए दर्शनार्थियों का आवागमन बराबर रहता है। गांव के लोगो को बाजार करने के लिए रजौहा चौराहा, ब्लॉक आने के लिए पूल पर की मिट्टी समस्या बन कर रह गई है। गांव के प्रशासक शोभनाथ यादव, अरविंद कुमार पटेल, महेश पाल आदि ने तत्काल भस्सी गिट्टी फेंक कर मार्ग को सुगम बनाने...