मिर्जापुर, सितम्बर 9 -- Mirzapur News: हलिया। स्थानीय विकासखंड के बडौही से परमहंस आश्रम जाने वाले मार्ग पर पर्शिया कला व मतवारिया गांव में प्रधानमंत्री रोड पर पीडब्ल्यूडी से बनाई गई पुलिया बरसात से क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के साथ हरिजन बस्ती,यादव बस्ती के लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। बच्चे पुलिया टूटी होने के कारण गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं। बड़े व छोटे वाहन नहीं जा पा रहे हैं।स्थानीय लोगों ने जिला अधिकारी पवन कुमार गंगवार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए संबंधित विभाग से दोनों गांव में पुलिया निर्माण कराने की मांग की है। मांग करने वालों में राजेंद्र मौर्य, राजा मौर्य, राम आसरे मौर्य, बसंत लाल, बाल्मीकि, राम सागर आदि शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...