मिर्जापुर, अगस्त 26 -- Mirzapur News: मिर्जापुर,संवाददाता। जनपद में लगातार हो रही बरसात के चलते नगर से लेकर गांव तक त्राहि-त्राहि मच गया है। पूरी की पूरी व्यवस्था बदहाल नजर आ रही है। नगर क्षेत्र के महुअरिया स्थित बीएलेज मैदान,जीआईसी मैदान ताला जल जमाव से मंगलवार को तालाब में तब्दील नजर आया। वहीं रोडवेज परिसर में बरसाती पानी लगने से यात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर के भरूहना से आमघाट होते हुए वारणसी रोड भी बारिश में क्षतिग्रस्त होने से जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है। अति व्यस्ततम मार्ग में एक भरूहना वाराणसी मार्ग पर बाइक,कार,आटो दिनरात आवागमन होता है। जलजमाव और गड्ढे में फंसकर दुर्घटना होने की संभवाना बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: मूसलाधार बारिश के दौरान एनएच-35 पर जलजमाव इसके अलावा तहसील से महुअरिया,भटवा की पोखरी होते ...