मिर्जापुर, अगस्त 7 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। जिले में मंगलवार की रात से रूक-रूक कर हो रही बारिश से शहर और ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें तालाब के रूप में तब्दील हो गयी है। कहीं सड़कों पर गड्ढ़ों के कारण जल जमाव हो गया है तो कहीं जल निकासी की व्यवस्था न होने से सड़क पर पानी भरा हुआ है। इससे राहगीरों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर जल जमाव से अक्सर दो पहिया वाहन चालक फिसल कर गिर कर चोटिल हो रहे है।जिले में 24 घंटे से रूक-रूक कर हो रही बारिश नदी-नाले उफान पर आ गए है। पहाड़ी नदियों के जलस्तर में अचानक वृद्धि हो गयी है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: बारिश से ड्रमंडगंज बाजार बना तालाब वहीं सड़कों पर जल जमाव हो गया है। नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर भी बारिश का पानी जमा हो गया है। सड़कों पर बने गड्ढ...