Mirzapur News: बारिश से गिरे मकान की दो खबर
मिर्जापुर, सितम्बर 4 -- Mirzapur News: पटेहरा, हिन्दुस्तान संवाद। बारिश से मड़िहान तहसील अंतर्गत पटेहरा के धरकार बस्ती में पानी लग जाने से आधा दर्जन से अधिक लोगों का कच्चा मकान गिर गया। मकान के मलबे में दब जाने से दो पालतू सूअरों की मौत हो गई। बस्ती के लोगों को लाचारगी में गांव में बनवाए गए बहुउद्देशीय भवन में किसी तरह से जीवन यापन करना पड़ रहा है।
घर गिरने का कारण गांव निवासी उर्मिला धरकार, अंगूरा, ललिता, अर्चना, शकुंतला, रंजीत, राजकुमारी और राजाराम का कच्चा मकान बारिश के कारण गिर गया। ग्रामीणों ने बताया कि जल निकासी की बेहतर व्यवस्था न होने के कारण मकान के चारों तरफ पानी जमा हो गया था। इससे नींव की मिट्टी भींग जाने से मकान गिर गए। वहीं मकान के मलबे में दब जाने से दो सूअर भी मर गए। गांव के प्रधान और ग्राम सचिव प्रिया पांडेय से पीड़ितों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.