Mirzapur News: बारिश से कच्चा मकान गिरा, वृद्ध दंपति समेत चार की मौत
मिर्जापुर, अगस्त 20 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता । जिले के अलग-अलग स्थानों पर बुधवार की रात बारिश से कच्चा मकान गिरने से वृद्ध दंपत्ति समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मण्डलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मड़िहान संवाद के मुताबिक क्षेत्र के रजौहा गांव निवासी 68 वर्षीय रमाशंकर सिंह पटेल बुधवार की रात 65 वर्षीय पत्नी अशोक कुमारी के साथ भोजन कर बगल में स्थित कच्चे मकान में सोए थे। उनका पुत्र अजय कुमार उर्फ मिठ्ठू अपनी पत्नी व बच्चों के साथ बगल में ईंट के मकान में सो रहा था। यह भी पढ़ें- बारिश से कच्चा मकान गिरा, वृद्ध दंपति समेत तीन की मौत रात लगभग 11 बजे बारिश से कच्ची दीवार और खपरैल गिरने से मकान के अंदर सो रहे वृद्ध दंपत्ति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.