मिर्जापुर, सितम्बर 26 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के पुरानी दशमी मोहल्ले में शनिवार भोर बारिश के दौरान गार्डर-पटिया के कच्चे मकान की छत ढह गई। मलबे की चपेट में आने से एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। सभी को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां महिला की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुरानी दशमी मोहल्ला निवासी दयाराम सोनकर के मकान में उनके 35 वर्षीय पुत्र विक्की का परिवार रहता है। कटरा कोतवाल नीरज पाठक ने बताया कि लगातार बारिश के कारण शनिवार सुबह करीब छह बजे विक्की के कमरे की छत अचानक ढह गई। यह भी पढ़ें- Orai News: बारिश से गिरा कच्चा मकान, बाल-बाल बचे लोग हादसे के समय परिवार के लोग कमरे में थे। छत गिरने की तेज आवाज से मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। परिजनों और आसपास के लो...