मिर्जापुर, अगस्त 6 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में पूरे दिन हुई बारिश भी भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था को नहीं डिगा सकी। बारिश के बीच शिवभक्त अदवा नदी के मध्य टीले पर विराजमान कोटारनाथ महादेव जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया। साथ ही माता पार्वती की भी पूजा अर्चना की।श्रावण मास में सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आनाजाना शुरू हो गया। श्रद्धालु बारिश में भीगते हुए मंदिर पहुंचे और जल बेलपत्र धतूरा भांग व पुष्प अर्पित कर हजारों भक्तों ने भोलेनाथ का अभिषेक किया। मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान रहा। मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...