Mirzapur News: बारिश के पानी की निकासी न होने से बढ़ी जल जमाव की समस्या
मिर्जापुर, सितम्बर 10 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। बारिश के पानी (स्टार्म वाटर) के निकासी की व्यवस्था न होने से नगरीय क्षेत्र में जल जमाव की समस्याएं बढ़ी गईं हैं। नालियों, तालाबों पर अवैध अतिक्रमण कर लिया गया है। नगर प्रशासन यानी नगर पालिका परिषद पानी की निकासी की फौरी व्यवस्था कर अपने दायित्व से पल्ला झाड़ ले रहा है। यह वजह है कि हल्की बारिश होने पर नगर की हालत बदहाल हो जाती है।अंग्रेजों के बसाये शहर की वर्षा जल के निस्तारण के लिए तरकापुर, बसही, कजरहवा और शुक्लहा तालाब से जोड़ते हुए बाकायदे ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया गया था, लेकिन आधुनिक और विकसित होते शहर में कई तालाबों की प्लाटिंग कर अलीशान घर बना लिए गए। नाली-नालों पर शहर के बाशिंदों ने अतिक्रमण कर अपनी दुकान,दलान और मकान बना लिया। जिसका परिणाम यह है कि अब शहर में जल जमाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.