Mirzapur News: बारिश के दौरान फसलों में यूरिया का किसान न करें छिड़काव
मिर्जापुर, अगस्त 19 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता । बारिश के दौरान किसान फसलों में यूरिया का छिड़काव न करें। इससे फसलों को क्षति हो सकती है। पौधों के जड़ों तक आक्सीजन न पहुंचने से फसलों की वृद्धि रूक जाएगी। इसके अलावा उकठा रोग भी लग सकता है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू-भौतिकि विभाग के तकनीकी अधिकारी/मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया कि इस समय धान में कल्ले निकल रहे हैं। लगातार बादल और बारिश के कारण धूप कम मिलने से पौधों में प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया प्रभावित होती है। इसलिए इस समय खेत में बिना जरूरत यूरिया या दूसरी नाइट्रोजन वाली खाद न डालें। बारिश रुकने के बाद खेत की स्थिति देखकर ही खाद का प्रयोग करें। ज्यादा नाइट्रोजन देने से पौधे बहुत नरम और अधिक हरे हो सकते हैं, जिससे रोग लगने की संभावना बढ़ ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.