मिर्जापुर, अगस्त 16 -- Mirzapur News: चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पिरल्लीपुर गांव में रविवार की दोपहर बारिश के दौरान छत की सीढ़ी से गिरकर वृद्ध की मौत हो गई। मृतक गेहूं उठाकर नीचे उतर रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।क्षेत्र के पिरल्लीपुर गांव निवासी 60 वर्षीय दुक्खू राम किसान थे। रविवार को घर की छत पर धूप में गेहूं सूखने के लिए रखा था। दोपहर लगभग ढ़ाई बजे अचानक बारिश शुरू हो गई। वह छत पर गेहूं समेटने गए। गेहूं उठाने के बाद सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे। तभी पहली सीढ़ी पर पैर रखते ही फिसल गए और गिरते हुए नीचे चले आए। यह भी पढ़ें- Bagaha News: चनपटिया में टहलने निकले वृद्ध की पोखर में डूबने से हुई मौत चीख पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने जख्मी वृद्ध को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डाक्...